बड़ा सडक़ हादसा: 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल

Major road accident: 12 people died and 23 others injured
Major road accident: 12 people died and 23 others injured

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह बड़ा सडक़ हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर से टकरा गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया, प्राइवेट बस में 35 यात्री सवार थे।

यह दुर्घटना मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में रात 12.30 बजे हुई। बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया जिसके चलते बस पीछे की ओर से कंटेनर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए 12 लोगों में से पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लडक़ी शामिल है।