टला बड़ा हादसा

इंदौर। सुबह लगभग 7 बजकर 22 मिनट पर जंजीर वाला चौराहे से आकर गीताभवन की ओर जाने वाला सिगनल ग्रीन होने पर स्कूल बस आगे बढ़ी तभी पलासिया चौराहे की तरफ से आकर रीगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर जल रही लाल बत्ती की परवाह ना करते हुए एक आटो तेजी से आगे आया और लगा कि बस वो बस से टकराया ही टकराया।

Also Read – ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया के चलते स्कूलों में पढाई ठप, शिक्षक भी त्रस्त

बस के सतर्क ड्राइवर ने पूर्ण सजगता का परिचय देते हुए तेजी से ब्रेक लगाकर बस को रोक लिया और इस तरह एक भीषण दुर्घटना होते होते बच गई। यह नजारा देखने वालों की रूह कांप उठी थी और उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। शहर में मिडिया संस्थान, पुलिस, यातायात प्रबंधन मित्र, शैक्षणिक संस्थान और अन्य स्वयंसेवी संस्थान पिछले 5 वर्षों से वाहन चालकों को समझाईश दे रहे हैं और उनसे यातायात नियमों के पालन का आग्रह कर रहे हैं लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं। यातायात नियमों के उल्लंघन के फलस्वरूप सड़कों पर दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अगर अभी भी हम जागृत नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब सड़कों पर निकलना दूभर और असुरक्षित हो जाएगा।