ट्रक से लाखों की शराब बरामद गुप्त केबिन में छिपाकर रखी थी

Liquor worth lakhs was recovered from the truck and was hidden in a secret cabin.
Liquor worth lakhs was recovered from the truck and was hidden in a secret cabin.

इंदौर 14 सितंबर ऑपरेशन प्रहार के चलते बाढ़गंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईसर ट्रक से 20 लाख से अधिक की शराब बरामद की है। आरोपी तस्करों ने आईसर को मॉडिफाइड कर के वी के पीछे बनाएं गुप्त केबिन में रखकर शराब की तस्करी कर रहे थे।

Also Read – Crime News: कोचिंग टीचर ने साथियों के साथ छात्र को बुरी तरह से पीटा

पुलिस उपायुक्त राम स्नेही मिश्रा के नेतृत्व में एसीपी धैर्य सिंह के मार्गदर्शन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। टी नीरज बिरथरे को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि उज्जैन से सागर रोड होते हुए एक आईसर ट्रक एमपी 09 जी एफ 9659 में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है

यहां ट्रक सुपर कॉरिडोर के पास जाना वाला है इस पर टी के निर्देश पर पुलिस ने ट्रक को रोका तो उसमें सवार ड्राइवर और उसके साथी भाग गए।

ट्रक की तलाशी ली तो उसमें रखी 20 लाख से अधिक की देसी एवं विदेशी शराब बरामद की है। उपयुक्त पांडे के मुताबिक इस मामले में ट्रक मालिक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।