जैन सोशल ग्रुप स्काई (इंदौर)ने वर्ष 2024 की प्रथम मीटिंग करी जो की बहुत शानदार रही

इस बार का विषय राजनीति था। सभी संयोजक रचना बागरेचा, रिनी जैन, सोनाली जैन और रेशु जैन ने व्यवस्था बहुत अच्छे से संभाली और भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति भी दी। संयोजकों ने राजनीतिक थीम को चुटीला और गुदगुदाता हुआ अंदाज देने के लिए चार टीम भी बनाई । जिनके चारों प्रमुख प्रतिभागी नेता आरती जैन(ड्रामेबाज ), दीपिका जैन(फेकुचंद), संगीता श्रीमाल(बहानेबाज) और सुरुचि जैन (चुगलखोर)ने कमाल की प्रस्तुति दी।
एक पूरा राजनीतिक चुनाव वाला माहौल तैयार किया जिसमें उनके साथियों( चमचों) ने भी इनका पूरा साथ दिया। आयोजन में बूथ बनाकर नाटकीय वोटिंग की भी व्यवस्था थी।
जिसमें सभी सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ भाग लिया और अपने पसंदीदा नेता को वोट दिया।
बहुमत से दीपिका जैन की फेकूचंद पार्टी विजेता रही। समूह के बाकी सदस्यों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और नेताओं का किरदार निभाया किसी ने अपने अभिनय तो किसी ने अपने वजनदार संवादों से दर्शकों का को मंत्र मुग्ध कर दिया।रुपाली जैन ने पुष्यमित्र भार्गव,
ऐना कांसल ने इंदिरा गांधी,
हर्षिता गंगवाल ने सुषमा स्वराज का किरदार निभाकर विजय प्राप्त की।
रुचि चोविष्या जैन ने सोनिया गांधी का किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
पूरा आयोजन संस्थापक अध्यक्ष अनीता जैन, निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा जैन और वर्तमान अध्यक्ष ज्योति जैन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
– रुचि चोविष्या जैन
Comments are closed.