Jain Samaj Indore: Inflow of devotion and devotion in Moksha Kalyanak
इंदौर। आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का अंजनी नगर में जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। समाज के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि, अंजनी नगर जिनालय से 22 प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर लाया गया। जहां सभी प्रतिमाओं के कलश के बाद आचार्य श्री के मुख से शांति धारा करवाई गई।
Also Read – जगन्नाथ रथयात्रा : हजारों भक्तों ने लिया पुण्य लाभ दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी पाटोदी, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका , समाज के महामंत्री सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, राजेंद्र सोनी, योगेंद्र काला,सतीश जैन,देवेंद्र सोगानी , रिषभ पाटनी, प्रिंसपाल टोंग्या, पारस टोंग्या, नीरज मोदी, प्रदीप बड़जात्या , संजय पापड़ीवाल आदि ने आचार्य को श्रीफल अर्पित किए। आचार्य श्री जी ने कहा कि संघ की अनुपम पावन वर्षा योग कलश स्थापना रविवार ,9 जुलाई को, श्री पंच लश्करी गोठ, रामाशाह मंदिर मोदी जी की नसिया , बड़ा गणपति पर होगी, और ये चतुर्मास पूरे इंदौर का होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण श्रीमती कल्पना जैन ने किया। संघस्थ दीदियों ने आचार्य श्री जी के पूजन के अर्घ सभी कॉलोनी वालों से चढवाये। आभार अंजनी नगर मंदिर के श्री राजेश वेद ने माना। उक्त जानकारी सतीश जैन (इला बैंक) प्रचार प्रमुख ने दी।
Comments are closed.