अंतर्राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण आयोजन जी-20 समिट इंदौर में जारी

इंदौर में 19 जुलाई से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण आयोजन जी-20 समिट प्रारंभ हुआ। इस समिट में जी-20 समूह के वरिष्ठ अधिकारी तथा मंत्रीगण श्रम और रोजगार विषय पर चिन्तन-मनन करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भारत के विश्व के सबसे बड़े डेटाबेस और राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल ई-श्रम में रुचि और जिज्ञासा जाहिर की है। भारत की जी-20 की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश के इंदौर में चल रही चौथी रोजगार कार्य समूह (ई डब्ल्यू जी) की बैठक में पहले दिन चर्चा में भारत द्वारा भारत के असंगठित श्रमिकों के संबंध में विश्व के सबसे बड़े डेटाबेस और राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल ई-श्रम पर एक प्रस्तुति दी गई। जिसमें यह बताया गया ई-श्रम और एनसीएस पोर्टलों पर प्रस्तुति को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया जाएगा।
इससे पहले बैठक के उद्घाटन सत्र में, श्रम और रोजगार सचिव और जी-20 ईडब्ल्यूजी की अध्यक्ष सुश्री आरती आहूजा ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और पिछली तीन ईडब्ल्यूजी की बैठकों के दौरान की गई चर्चाओं और उपलब्धियों को दोहराया। उन्होंने मंत्री स्तरीय घोषणा के मसौदे और परिणाम दस्तावेज़ों पर काम पूरा करने में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सह-अध्यक्ष देशों, अर्थात् इंडोनेशिया और ब्राजील के प्रतिनिधियों ने भी उद्घाटन सत्र में वक्तव्य दिए और सार्थक विचार-विमर्श के माध्यम से कार्य को प्रतिस्पर्धा देने की आशा व्यक्त की।
बैठक के दौरान अगले सत्रों में मंत्री स्तरीय घोषणा के प्रारूप और परिणाम दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के बारे चर्चा की गई। इससे पहले सुबह प्रतिनिधि योग सत्र में भी शामिल हुए। बैठक के दौरान योग में रुचि दिखाते को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधियों के लिए एक छोटा योग खंड भी आयोजित किया गया था। प्रतिनिधियों के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक मांडू किला के भ्रमण का आयोजन भी किया गया।
इंदौर में इस आयोजन के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। सम्मेलन में भाग लेने के लिये इंदौर में आ रहे प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश विशेषकर मालवा की परम्परा के अनुरूप स्वागत किया जा रहा है। इंदौर आये प्रतिनिधियों का जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मालवी पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया।
Source – indore pro
Comments are closed.