Indore Update: आईडीए उपाध्यक्ष के आफिस में लगी आग
अवंतिका गैस लाइन फूटने से हादसा, चार कर्मचारी घायल

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता गोलू शुक्ला का मरीमाता चौराहा स्थित आफिस में धमाके से आग लग गई। गैस की पाइप लाइन फूटने से यह हादसा हुआ। हादसे में आफिस में सो रहे चार कर्मचारी घायल हुए हैं।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, घटना अलसुबह 4 बजे की है।
मरीमाता चौराहा पर उपाध्यक्ष का आफिस है। आफिस के नजदीक निजी टेलीकाम कंपनी अपनी लाइन बिछाने का काम कर रही है। लाइन के लिए वहां खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान वहां से गुजर रही अवंतिका गैस की लाइन फूट गई। इससे तेज रिसाव होने लगा। कुछ देर बाद गैस से धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी थी। Fire broke out in the office of IDA Vice President
Also Read – सावधान: अगर सेविंग में 10 लाख और करंट अकाउंट में 50 लाख जमा तो मिलेगा नोटिस!
Comments are closed.