प्रधानमंत्री के स्वागत में भगवामय हुई इंदौर की सड़कें


इंदौर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में इंदौर में रोड शो किया। बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक हुए इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सभी सड़कें भगवामय हो गई थीं। कहीं घरों से पुष्प वर्षा करके, तो कहीं मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं अन्य नेताओं के साथ विशेष रूप से सजाई गई गाड़ी पर सवार होकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी का आभार जताने के लिए काशी विश्वनाथ, महाकाल महालोक, सर्जिकल स्ट्राइक, धारा 370 और ट्रिपल तलाक से संबंधित बैनर लगाए थे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अहिल्या प्रतिमा स्थल पर पार्टी के सभी प्रत्याशियों से भेंट की।

Comments are closed.