जनसहभागिता का मॉडल है इंदौर – शिवराज सिंह चौहान

इंदौर। वायु गुणवत्ता में इंदौर देश में अव्वल आया है साथ ही स्मार्ट सिटी में भी इंदौर ने देश में बाज़ी मारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर कहा कि आज हम सब गौरव और गर्व से भरे हुए है। पीएम के नेतृत्व में भारत देश लगातार आगे बढ़ रहा है ।चंद्रमा पर चांद्रायण भ्रमण कर रहा है। भारत की यशों गाथा को पूरी दुनिया में पहुँचा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश देश में नंबर एक प्रदेश बन गया है। कृषि विकास दर में हम देश में नम्बर वन है ।गेहूं के एक्सपोर्ट में मध्य प्रदेश देश में नम्बर एक है स्वच्छता में नंबर एक जल संरक्षण में नंबर एक ।
इंदौर तो वायु गुणवत्ता में भी नम्बर एक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना इंदौर स्वच्छतम शहर तो है ही शुद्ध वायु दे रहा है। नागरिक को, लेकिन स्मार्ट नेस में भी इंदौर नंबर एक है । मैं इंदौर वसियों को सभी जनप्रतिनिधि इंदौर की जानता कर्मचारी अधिकारी सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। आप सभी के प्रयत्नों से इंदौर आइकॉन बन गया है । जब किसी सर्वेक्षण का होता है । सभी लोगो की धड़कन बढ़ जाती है की इसमें तो इंदौर का ही नाम आएगा, सचमुच में इंदौर एक नया दौर ही है । इंदौर वसियों को बहुत बधाई अभिनंदन पूरे प्रदेश वसियों को भी क्योंकी सबसे स्मार्ट प्रदेश है अपना मध्य प्रदेश भोपाल सहित अनेक नगरों ने अपना अलग मुक़ाम बनाया है यह संभव हुआ है प्रदेश की जानता के सहयोग के कारण, जनसहगिता का मॉडल है इंदौर और प्रदेश भी उसी राह पर चल पड़ा है । कई नये मुक़ाम छुएगा इंदौर और अपना मध्य प्रदेश,प्रदेश वसियों का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह से मिलता रहे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला,आकाश विजयवर्गीय, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़,महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौड़, अश्विनी शुक्ला, बबलू शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया राकेश जैन एवं अन्य पार्षद गण, जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर टी इलैयाराजा, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह आदि उपस्थित थे
Comments are closed.