इंदौर। बच्चों एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं उनके लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने तथा लोगों में इस संबंध में सामाजिक जनचेतना लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। indore police news
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रियंका डुडवे के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा शाखा की निरीक्षक क्लेयर डामोर व स्टाफ, सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विक्रम देवड़ा, नेशनल मेडलिस्ट हिमांशी जाट की टीम, आई बस में सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को केंद्रित करते हुए आई बस में आम यात्री बनकर पहुंची।
टीम ने उन्हें, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनके शोषण एवं मानवदुर्व्यपार आदि के बारें में बताया।
Comments are closed.