Indore News: एमवायएच के मेडिसन विभाग में लग रहा मरीजों का मजमा
रोजाना पहुंच रहे वायरल फीवर के सैकड़ों पैशेंंट

इंदौर। मौसम में बदलाव के चलते, शहर में इन दिनों वायरल फीवर का प्रकोप बढते जा रहा है। इस वजह से एमवाय हास्पिटल के मेडिसन विभाग में इन दिनों मरीजों का जबरदस्त मजमा लग रहा है। हालात यह है कि रोजाना सैकड़ों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दरअसल, मौसम परिवर्तन के कारण मार्च में वायरल फीवर का असर ज्यादा बढ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज बुखार के साथ ही जोड़ों की अकड़न, मासपेशियों में खिंचाव और सिर दर्द से परेशान हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि वायरल फीवर के लक्षण चिकनगुनिया जैसे नजर आ रहे हैं। इन्हें ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि एमवाय हास्पिटल की ओपीडी मे रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंचे हैं। इन मरीजों में 70 प्रतिशत वायरल फीवर से पीडित मरीज हैं।
Also Read – होली, रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली गैर के आयोजकों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक
मरीज भी कर रहे लापरवाही- वायरल फीवर के मरीज लापरवाही भी कर रहे हैं। कई मरीज दो-तीन की दवा लेन व राहत महस्सूस होने के पर इलाज अधूरा छोड़ देते हैं। ऐसे में बुखार के वापस आने का अंदेशा बना रहता है।
दस से बारह दिन का लग रहा ठीक होने में समय- डाक्टरों के मताबिक, जो मरीज जांच के लिए आ रहे हैं, उनमेें ऐसे मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें तेज बुखार के साथ जोड़ों में अकड़न व दर्द भी है। कुछ मरीजों में चिकनगुनिया जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे मरीजों को पूरी तरह ठीक होने में 10 से 12 दिन का समय लग रहा है।
Comments are closed.