Indore News: दक्षिण की 6 फीट की मछली बनी आकर्षण का केन्द्र
fish tunnel in indore

इंदौर। शहर में चल रहे विंटर कार्निवल लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस मेले दक्षिण से आई मछली आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। महालक्ष्मी नगर में चल रहे विंटर कार्निवल मेले में अब अंतिम कुछ दिन ही शेष बचे हैं। मेले में आने वाले इंदौर शहर के लोगों को शहर में पहली बार 60 से 70 प्रकार की रंग बिरंगी मछलियां आकर्षण का केंद्र हो रही है विगत 35 दिनों से लगातार कार्निवल मेले में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। fish tunnel in indore
