Indore Metro Project: मेट्रो के मेनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह ने चल रहे कार्य को देखा

इंदौर। इंदौर में प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। सितंबर में ट्रायल रन वाले साढ़े पांच किमी के उपयोग में लाये जाने वाले कोरिडोर पर पटरियां बिछाने का काम तेजी से चल रहा है इसी के साथ ही सिग्रल सहित अन्य कार्य भी शुरु हो गये हैं। इसी के साथ तीन स्टेशनों का निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। मेट्रो ट्रेन के लिए लगने वाले डिब्बे भी लगभग तैयार हो चुके हैं। इंदौर के लिए २२ से २५ अगस्त से बीच मेट्रो के कोच बड़ौदा के सावली से रवाना हो जाएंगे।
इंदौर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन के लिए संचार आधारित ट्रेन नियम सीबीटीसी प्रणाली को चुना गया है। जिसके चलते मेट्रो ट्रेन का आटोमेशन उच्च स्तर पर संचालित होने वाले इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के आधार पर रहेगी। सितंबर माह में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल प्रारंभिक पांच किमी में शुरु हो जाएगा। पटरियां बिछाने का काम इस समय तेजी से चल रहा है। इसी के साथ एमआर-१० पर तीन स्टेशनों का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इंदौर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Also Read – मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से सम्मानित होगी 51 प्रतिभाएं
Comments are closed.