Indore Crime News: मुंबई का तस्कर पकड़ाया 100 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली

Mumbai smuggler caught, 100 grams of MD drugs found
Mumbai smuggler caught, 100 grams of MD drugs found

इंदौर । भंवर कुवा पुलिस ने मुंबई के तस्कर को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपए कीमत की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चुनाव के दौरान अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी के चलते भंवर कुवा टीआई राजकुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन इमली बस स्टैंड के पास अभिनव नगर मैदान में एक युवक मादक पदार्थ लेकर खड़ा है।

यादव के निर्देश पर उप निरीक्षक प्रेम सिंह नगवाल के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर हनीफ उर्फ बंटी शेख पिता करीम शेख 38 साल निवासी अंधेरी मुंबई को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो उसकी जेब में रखी 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मुंबई से ड्रग्स लाकर इंदौर में छात्रों को बेचता था पिछले 2 महीने से वह यहां ड्रग्स बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार पुलिस अन्नपूर्णा ने मुखबिर की सूचना पर अशोक उर्फ प्रकाश पिता रामकिशन राठौर और श्याम पिता जगदीश वर्मा को पकड़ा इनके पास 930 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत के केस दर्ज किया है।

Comments are closed.