मेरे खिलाफ तीसरी बार रची जा रही साजिश- इमरान

imran khan news
imran khan news

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाहौर हाई कोर्ट से कहा कि उनकी हत्या करने की तीसरी बार कोशिश की जा रही है. इसके लिए प्लान भी तैयार किए जा रहे हैं. इमरान खान ने अपने खिलाफ दर्ज सभी राजनीतिक मामलों को खारिज किए जाने का अनुरोध करते हुए दावा किया कि कोर्ट में नियमित पेशी से उनके जीवन को खतरा होगा।

इमरान खान ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर राजद्रोह, ईशनिंदा, हिंसा और आतंकवाद भड़काने जैसे अलग-अलग आरोपों में देश के अलग-अलग शहरों में उनके खिलाफ दर्ज सभी 121 मामलों को रद्द किए जाने का अनुरोध किया है।

याचिका के अनुसार, ये मामले राजनीतिक आधार पर बनाए गए हैं. इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट के सामने पेश हुए. उन्होंने मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट से अनुरोध किया कि उन्हें बोलने की अनुमति दी जाए. कोर्ट ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने कोर्ट से कहा कि उनकी जान को खतरा है। imran khan news