Indore: वर्षों से लग रही अवैध सब्जी मंडी को हटा दिया

इन्दौर। नगर निगम ने आज सुबह सुबह फुटी कोठी चौराहा पर वर्षों से लग रही अवैध सब्जी मंडी को हटा दिया। यहां करीब 200 ठेलेवाले सब्जी फल बेचने का काम करते थे। यातायात में ठेले बाधक भी थे।
इन्दौर विकास प्राधिकरण यहां फलायओवर ब्रिज बना रहा है। कार्रवाई के बीच ठेलेवालों न हंगामा भी किया। अधिकारियेां ने कहा कि सब्जी मंडी 200 मीटर आगे चंदन नगर की ओर शिफट की गई है।
निगम द्वारा पिछले वर्षों में शहर में 30 से 40 वर्षों से अवैध रूप से लग रही सब्जी मंडियों को सख्तीपूर्वक हटाया गया था। तत्कालीन आयुक्त प्रतिभा पाल ने मालवा मिल, राजकुमार सहित अन्य मंडियों को हटाकर नागरिकों को राहत दी थी। ठेलेवालों को रेलवे ब्रिज के बोगदों में शिफट किया गया था।
The illegal vegetable market which was being established at Footi Kothi intersection for years was removed.
Also Read – प्लेटफार्म और ट्रेन में रील बनाने से पहले सोच लें, जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी पड़ सकती है
इसी कड़ी में आज फूटी कोठी चौराहा पर 200 ठेलेवालों को हटाकर आगे सर्विस रोड पर शिफट किया गया। रिमूवल अधिकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया, मगर पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई नहीं रूकी।
प्राधिकरण द्वारा यहां फलायओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस चौराहे पर कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसके अलावा 4 अन्य स्थानों पर भी ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
Posted by – Sumit
Comments are closed.