कलाकार का सम्मान कला के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता का पर्याय है – डॉ. भरत शर्मा

उक्त उद्बोधन मुख्य अतिथि डॉ. भरत शर्मा ( सदस्य – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) ने संस्था मशवरा द्वारा स्व. डॉ. प्रवीण शर्मा की स्मृति में इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ गायक श्री दिलीप कवठेकर को लाइफटाइम अचीवमेंट मशवरा संगीत रत्न अवार्ड से सम्मानित करते हुए कही । आपने कहा कि यह सम्मान पाना हर कलाकार के लिए प्रेरणा है की वे अपनी कला के प्रति शिद्दत से समर्पित रहे और मेहनत करते रहना है।
भारतीय संस्कृति में कला का विशिष्ठ स्थान है और संगीत वैसे भी आत्मिक विचारों और उसकी अभिव्यक्ति का सशक्त साधन है ऐसी कला के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रेम का भाव संभवतः विश्व में सर्वोपरि है।
सम्मान समारोह में इंदौर शहर के गायक, संगीतज्ञ, संगीतप्रेमी, संस्था मशवरा और संस्था अभिरुचि के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री विवेक गौड़, परविंदर भाटिया, श्री पवन सिंहल, श्रीमती ऋतु केडिया और संगीत कलाकार मनीष शुक्ला, अनुभा खाड़ीलकर, गुंजन चौरसिया, असद खोकर, आशीष जैन, सुनयना ठाकुर, सतीश केसवानी, मीता क्षेत्रीय,संतोष- संगीता कुंटे, विजय राव, अभिजीत गौर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन व अतिथि स्वागत श्रीमती असिता शर्मा ने किया और संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. पिंकी श्रीवास्तव ने किया।