हेरिटेज वॉक में मेहमानों ने जाना शहर का इतिहास

Guests learned the history of the city in Heritage Walk

इंदौर। जी-20 समूह की 3 दिवसीय बैठक कल संपन्न हो गई। आज हेरिटेज वॉक के तहत सुबह मेहमानों को शहर के ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू करवाया गया। सुबह बड़ी संख्या में मेहमान राजवाड़ा पहुंचे और यहां ऐतिहासिक इमारत को देखा। कलेक्टर इलैया राजा टी ने राजवाड़ा पर विदेशी मेहमानों का भारतीय परम्परा अनुसार स्वागत किया। मेहमानों ने राजवाड़ा के बारे में काफी उत्सुकता से जानकारी ली। इसी तरह कृष्णपुरा छत्री, बेलिया सरकार की छत्री और अन्य स्थानों पर भी गए। राजवाड़ा पर गीत-संगीत और नृत्य के कार्यक्रम भी हुए। प्रशासन नगर निगम के कई अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। साथ ही कई जनप्रतिनिधि भी हेरिटेज वॉक में शामिल हुए। शहर के इतिहासकार भी हेरिटेज वॉक में उपस्थित थे।

Comments are closed.