इंदौर। पूरे शहर व अंचल में कल गणेश चतुर्थी का अलग ही नजरा देखने को मिला। मौसम ने भी इस दिन सभी का साथ दिया। शहरभर में देर रात तक गणपति बप्पा को चल समारोह निकालकर पंडालों में स्थापित किया गया। इस वर्ष सार्वजनिक पंडालों की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा देखी गई। सुबह से लेकर देर रात तक प्रतिमा स्थापना का दौर चलता रहा। विशाल चल समारोह, डीजे की धून पर नाचते गाते भक्त भगवान गणेश को पंडालों तक लाए।
भोई मोहल्ला में ढोल नगाड़ों से लाए
आयोजक हर्षल गोड़ ने बताया कि कृष्णपुरा छत्री से गणेश प्रतिमा की आरती कर चल समारोह का शुभारंभ किया गया मुख्या अतिथी के रूप में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी महापौर पुष्यमित्र भार्गव और संदीप शर्मा चल समारोह में शामिल हुए। चल समारोह में बैंड बाजे ढोल ताशे घोड़े बग्गी व भगवान की वेशभूषा में कलाकार नजर आए। इस यात्रा में सेकड़ो की संख्या में भक्तजन गन्नू महाराज के भजनो पर नाचते गाते चल रहे थे। समारोह राजवाड़ा नगर निगम होते हुए भोई मोहल्ला जहां विधि विधान से गणेश जी की स्थापना की गई।
गंगा नगर में निकाला विशाल चल समारोह
गंगानगर धार रोड पर विशाल चल समारोह निकाला गया। योगेंद्र मौर्य मित्र मण्डल द्वारा निकाला गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गंगानगर में गणेश जी की स्थापना की गई। चल समारोह दामोदर धर्मशाला से प्रारंभ होकर पंडाल तक पहुंच जिसमें डिजे की थाप पर गणेश जी के भक्ति झूमते रहे नाचते गाते रहे और ठुमके लगाते रहे साथ ही आतिशबाजी का दौर भी जारी रहा। समझ में कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए कांग्रेस नेता दीपू यादव करण करोसिया चिंटू चौक से आदि
विद्याधाम पर 12 हजार लडुड्ओं से सहस्त्रार्चन
विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में केशर मिश्रित गौदुग्ध से 201 विद्वान भूदेवों द्वारा गणपति अथर्वशीर्ष के 2100 पाठ कर 12 हजार 500 लड्डुओं से सहस्त्रार्चन किया गया। विद्याधाम पर रिद्धि-सिद्धि, तुष्टि-पुष्टि, श्री-लाभ, आमोद-प्रमोद एवं सवारी मूषक सहित गणेशजी का पूरा परिवार विराजित है। दस दिवसीय गणेशोत्सव में यहां प्रतिदिन सुबह षोडशोपचार पूजन, अभिषेक के साथ गणपति अथर्वशीर्ष के 121 पाठ तथा लड्डु एवं मोदक से सहस्त्रार्चन आराधना होगी।