मौत का खेल: बगैर पानी के गटकी शराब, एक की मौत और दूसरा अस्पताल में

One person died and another in the hospital after drinking alcohol without water.

One person died and another in the hospital after drinking alcohol without water.
One person died and another in the hospital after drinking alcohol without water.

खरगोन। मध्यप्रदेश में अजब गजब मामले सामने आते है ऐसा ही एक मामला झिरन्या क्षेत्र से आया है। यह मात्र 500 रुपये की शर्त के चक्कर में एक युवक बगैर पानी मिलाए शराब (alcohol )गटक गया और उसकी हालत इतनी बिगड़ी की उसकी मौत हो गई वही दूसरा अस्पताल में गंभीर स्थिति में है।

झिरन्या क्षेत्र से हेरान करने वाली खबर आई है। कौन पीता है अधिक शराब 500 रुपए की इस शर्त के चक्कर में एक युवक शराब बगैर पानी मिलाए गटक गया। हालत इतनी बिगड़ी कि उसकी जान चली गई। दूसरा गंभीर है। घटना का पता सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ।

शुक्रवार को मृतक का पीएम जिला अस्पताल में किया गया। उधर, मामले की पड़ताल के लिए मुख्यालय से एएसपी तरुणेंद्रसिंह बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे। झिरन्या टीआई गणपत कनेल बताया मर्ग कायम किया है। जांच बाद कार्रवाई करेंगे। निजी स्तर पर पशुओं का इलाज करने वाले दिनेश गंगाराम पंवार और उसका दोस्त अरुण (42) को आकाश ढाबे पर शराब पीने बैठे। बातों-बातों में दोनों के बीच यह शर्त लगी कि कौन अधिक शराब पीता है। बस क्या था दोनों काउंटर पर खड़े हो गए और शराब पीने का सिलसिला शुरू कर दिया।

Also Read- बैडमिंटन खेलते-खेलते हार्ट अटैक आ गया, सत्र न्यायाधीश एस सी पटेल की मौत

शर्त जीतने के चक्कर में दोनों ने एक के बाद एक बगैर पानी मिलाए शराब गटकी। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ी। भीकनगांव में प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया जबकि अरुण का उपचार भीकनगांव में जारी है। मामले को लेकर भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य ने बताया मामले की विवेचना कर रहे हैं। घटना के बाद शुक्रवार को मौके पर एडिशनल एसपी तरुणेंद्रसिंह, भीकनगांव एसडीओपी सहित बल पहुंचा। झिरन्या टीआई गणपत कनेल ने बताया घटना के बाद विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली थी, एहतियातन बल बुलाना पड़ा। फिलहाल मर्ग कायम किया है। पड़ताल की जा रही है। उधर, मृतक के परिजन लच्छीराम पंवार ने आरोप लगाए हैं कि कुछ लोगों ने दोनों को शर्त लगाकर शराब पीने के लिए उकसाया।

source – patrika

Comments are closed.