2 साल के बेटे के बाद पिता की भी मौत

इंदौर। बाईपास पर हुए एक सड़क हादसे में 2 साल की मासूम बच्चे की मौत के बाद पिता की भी रविवार रात बड़े अस्पताल में मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम को हुआ जिसमें बच्च ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वही पिता को बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया यहां रविवार देर रात उसकी भी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नांदेड़ ब्रिज की है। तेजाजी नगर थाना अंतर्गत केलोद करताल में रहने वाला सुभाष बुंदेल 35 साल अपने 2 साल के बेटे कुशल को कसरावद लेने पहुंचा। यहां से वापस आते समय उन्हें एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल 2 साल के बेटे कुशल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पिता सुभाष को उपचार के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने भी रविवार रात को दम तोड़ दिया।
Comments are closed.