कमोड में भी छिपाकर रखे 10 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान!

Estimated to find Rs 10 crore hidden in commode too!
Estimated to find Rs 10 crore hidden in commode too!

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रायपुर के एक होटल के सामने एक कूरियर के एसयूवी वाहन से लगभग 3.12 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। आशंका है कि यह राशि संयुक्त अरब अमीरात से चुनाव में खर्च करने के लिए भेजी गई थी।

हिरासत में लिए गए कूरियर कर्मी की निशानदेही पर भिलाई में रायगढ़ के एक कारोबारी के ड्राइवर आसिम दास के निवास पर भी ईडी ने दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया था। टीम के अधिकारी ताला तुड़वाकर घुसे। मकान की तलाशी के दौरान दीवान के नीचे और कमोड में भी छिपाकर रखे गए रुपये मिले।

रात 12 बजे तक तीन मशीनों से नोटों की गिनती जारी थी। यहां लगभग 10 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार ईडी के सात अधिकारियों की टीम और अर्द्धसैनिक बल के जवान दिल्ली पासिंग तीन गाड़ियों से रायपुर पहुंचे थे। टीम में एक महिला अधिकारी भी है।

Also Read – Crime News: सरकारी शिक्षिका से चेन लूटने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

यहां दोपहर एक बजे कूरियर कर्मी को हिरासत में लेने के बाद टीम भिलाई निकल गई। वहां आसिम दास उर्फ बप्पा के हाउसिंग बोर्ड जामुल के ब्लाक-15, क्वार्टर नंबर-17 निवास पहुंची। टीम को मिली रकम 2,000 और 500 के नोटों में है। बताया जाता है कि दोपहर लगभग तीन बजे कुछ युवक बोरों में कुछ लेकर आसिम के घर पहुंचे थे।

बोरे छोड़कर वे चले गए थे। टीम देर रात को भी उसके निवास में डटी हुई है। पता चला है कि आसिम पूर्व में भिलाई की पार्षद और मेयर इन कौंसिल (एमआइसी) प्रभारी रीता गेरा का ड्राइवर था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह राशि महादेव सट्टा एप के संचालकों से जुड़ी है या हवाला की है।

Source – DD