15 अगस्त को चयनित महिलाओं को देंगे ई-रिक्शा

इंदौर। मध्यम व गरीब तबके की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने निगम ने कदम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। शहर की 100 महिलाओं को ई रिक्शा दिलाने बैंक से लोन लेने में मदद करेगा। ई रिक्शा के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिए गए हैं। निगम ने इस योजना के संबंध में अपने बजट में घोषणा की थी। ई रिक्शा लेने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

शहरी उपशमन विभाग के प्रभारी मनीष शर्मा(मामा) ने बताया कि निगम लगातार ्विकास कार्योर्ं को गति दे रहा है। शहर मेंक करोड़ों के काम हो रहे हैं। पिछले वर्ष निगम ने शासन के आदेश पर पथ विक्रेता योजना शुरू की थी। योजना में ठेले और रेहड़ी वालों को रोजगार बढ़ाने 10 हजार रुपए का लोन बैंक से दिलाया था। करीब 54 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित कराया था। पथ विक्रेताओं ने 10 हजार रुपए की राशि जमा कर 20 हजार रुपए भी दूसरी बार हासिल किए थे। यह योजना अब बंद हो चुकी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब दो माह पहले 7 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

बजट में कई विकास कार्योंे की सौगात दी थी। इसी दौरान 100 महिलाओं को ई रिक्शा देने की घोषणा भी शामिल की गई थी। घोषणा के बाद एनआरवाय शाखा ने महिला हितग्राहियों से आवेदन लेना शुरू कर दिए हैं। प्रभारी के मुताबिक, योजना में महिलाओं को एक अन्य विकल्प भी दिया जा रहा है। महिलाएं चाहे तो रिक्शा के बदले दो लाख रुपए का लोन भी बैंक से ले सकती है। लोन दिलाने में निगम मदद करेगा। पात्र महिलाओं को 15 अगस्त पर ई रिक्शा की चाबी सौंपी जाएगी। निगम की इस योजना से महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। बता दें, आरटीओ भी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर ई रिक्शा के लिए अनुदान राशि उपलब्ध कराता है।

Comments are closed.