श्रमिकों के लिये संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

इंदौर    मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा श्रमिकों की खेलकूद प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  इंदौर संभागीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता आज सेज विश्वविद्यालय बायपास राऊ के प्रांगण में आयोजित की गई।  श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के कारखानों / स्थापनाओं में कार्यरत लगभग 425 श्रमिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि  अध्यक्ष, म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री प्रताप करोसिया थे। अध्यक्षता श्री श्याम सुन्दर यादव राष्ट्रीय सचिव इंटक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ इंदौर-धार श्री मुरारी राठौर , श्री साजन पनीरकर संचालक बालाजी सिक्युरिटी सिर्विसेस इंदौर, श्री अतुल खण्डेलवाल सदस्य म.प्र. श्रम कल्याण मंडल मौजूद थे । शाम को समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनुपम तिवारी प्रबंध संचालक श्री सिरामिक फाईबर्स लि. पीथमपुर थे। इस मौके पर श्री श्याम सुन्दर चौकसे सदस्य म.प्र. श्रम कल्याण मंडल, श्री किरण शास्त्री महाप्रबंधक फिलेक्सीटफ पीथमपुर, श्री राजीव मजूमदार महाप्रबंधक यूनिकेम लेबोट्रीज लिमिटेड पीथमपुर ने शील्ड स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कारों का वितरण किया ।

Also Read – कलर मिले होने की आशंका में 750 किलोग्राम सौंफ जप्त

मण्डल के कल्याण निरीक्षक/क्षेत्रीय अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया की प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह खेलो (टीम गेम्स) में कबड्डी, रस्सा खींच (पुरूष/महिला) एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा व्यक्तिगत खेल (एथलेटिक्स) में 100,200,400,800,1500 मीटर दौड प्रतियोगिता एवं लम्बी कूद, ऊंची कूद गोला फेंक (शाटपूट) तवा फेंक (डिस्क थ्रो) भाला फेंक (जेवेलियन थ्रो) प्रतियोगिताओं का तथा इसी प्रकार महिला वर्ग हेतू 100 मीटर दौड 200 मीटर दौड एवं केरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में पुरूष कबड्डी, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खण्डवा, महिला कबड्डी प्रतिभा सिन्थेटिक्स यार्न यूनिट, वॉलीबाल. जे.एस.डब्लू घाटाबिल्लौद धार एवं रस्सा खींच, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खण्डवा, महिला रस्सा खींच प्रतिभा सिन्थेटिक्स यार्न यूनिट केरम आयसर मोटर्स लि. पीथमपुर धार प्रतियोगिताओं की विजेता एवं उपविजेता टीमें तथा एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। संभाग के समस्त कारखानों / स्थापनाओं के श्रमिक खिलाडियों ने प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर इंदौर संभागीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाया।

source – mpinfo

Comments are closed.