Dharm News: अरण्य धाम संत आश्रम पर नौ कुंडीय श्री राम महायज्ञ

11 दिन स्वाहाकार से गूंजेगा पूर्वी क्षेत्र

नौ कुंडीय श्री राम महायज्ञ नौ कुंडीय श्री राम महायज्ञ

इंदौर। पूर्वी क्षेत्र स्कीम नंबर 78 स्थित अरण्य धाम संत आश्रम पर 11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा 20 मई से शुरू होने वाले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु सहभागिता देंगे वही सीताराम भक्त मंडल 101 श्रद्धालुओं की जंबो टीम बनाई है।

आश्रम के अधिष्ठाता महंत श्री 108 राम जी बाबा ने बताया कि 20 मई को सुबह 8 बजे 10विधि स्नान के साथ कलश यात्रा प्रारंभ होगी इसी दिन पंचकर्म मंडप में प्रवेश किया जाएगा। रामजी बाबा ने बताया कि आश्रम के अधिष्ठाता साकेत वासी श्री 1008 फलाहारी बाबा ने वर्ष 2003 से अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया था जिसका क्रम आज तक निरंतर जारी है सुबह शाम दोपहर 24 घड़ी यहां पर मानस की चौपाइयां बावड़ी वाले हनुमान जी के सम्मुख गूंजती है सीता राम भक्त कमलेश्वर सिंह सिसोदिया ने बताया कि 20 मई से 30 मई तक 9 कुंडी श्रीराम महायज्ञ होने जा रहा है इसके लिए भक्त मंडल के 101 समर्पित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सोफे गए हैं,इस विशाल श्रीराम महायज्ञ के आचार्य पंडित राजेंद्र आचार्य जी रहेंगे

आश्रम परिसर में आकर्षक यज्ञशाला को सजाया गया है जो देखते ही मनोहारी सब को अपनी ओर आकर्षित कर रही है इसके साथ ही यहां पर बड़ी संख्या में गोवंश की सेवा का प्रकल्प अभी निरंतर जारी है आश्रम परिसर में अखंड मानस पाठ, 3 अश्व यहां की शोभा बढ़ा रहे हैं।

—नई पीढ़ी को दिलाएंगे मर्यादा का संकल्प

आश्रम के अधिष्ठाता महंत श्री 108 रामजी बाबा ने बताया कि धर्म के साथ समाज को नई दिशा और सकारात्मक संदेश देना जरूरी होता है इसीलिए प्रतिवर्ष 31 दिसंबर श्री रामचरित खंड पाठ स्थापना मैं युवाओं को संस्कृति और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाता है इस बार श्रीराम महायज्ञ के दौरान भी युवाओं को उत्तम विचारों से जोड़ने परिवार समाज के प्रति उनकी जवाबदारी को समझाने का संदेश दिया जाएगा साथ ही युवाओं को संकल्प दिलाया जाएगा कि भगवान श्री राम के चरित्र में मर्यादा का पाठ आत्मसात करें ताकि सनातन संस्कृति अनवरत अक्षुण्य बनी रहे और पीढ़ी दर पीढ़ी समाज को मर्यादा का पाठ स्मरण कराती रहे