Crime: चिकन लॉलीपॉप खिलाकर मुंह में गोली मार दी

girl shoot in mujjafarnagar

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवक ने एक लड़की के मुंह में गोली मार दी, जिससे लड़की बुरी तरह घायल हो गई। युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताकर होटल का कमरा बुक कराया था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना होटल के कमरा नंबर 215 में हुई। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक किया था। होटल के रजिस्टर में युवती का पता मालीघाट, जबकि युवक का केवल नाम इमरान अली, मुजफ्फरपुर लिखा गया है। गोली मारने के बाद आरोपी युवती को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया। होटल के कमरे से पिस्तौल बेड पर पड़ी मिली, जिसके मैग्जीन में तीन गोलियां लोड थीं। एक खोखा फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के जबड़े में गोली लगी है। बताया जाता है कि दोनों ने चिकन लॉलीपॉप, रोटी भी खाई थी। उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती सिलीगुड़ी की रहने वाली है। अब तक युवती का कोई परिजन सामने नहीं आया है। जबड़े में गोली लगने के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए कमरा लॉक करवा दिया। युवती का मोबाइल जब्त कर कॉल एवं लोकेशन जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

source – EMS

Comments are closed.