सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, संवर्धन और उन्नयन वरिष्ठ मार्गदर्शन और बौद्धिक विचारों के आदान प्रदान से ही संभव – डॉ. भरत शर्मा

उक्त वक्तव्य राजस्थान के राज्यपाल, शिक्षाविद और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, महामहिम – श्री कलराज मिश्र को राजभवन जयपुर में सम्मानित करते हुए डॉ. भरत शर्मा, सदस्य – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने कही। आपने कहा कि महामहिम श्री कलराज मिश्र जी का सम्मान भारत के समस्त सांस्कृतिक विचारों के उन्नयन करने वाली बौद्धिक और वरिष्ठ मार्गदर्शकों का सम्मान है ।

डॉ भरत शर्मा के नेतृत्व में भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन और संवर्धन प्रकल्पों से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जयपुर, राजस्थान में माननीय राज्यपाल महामहिम से शिष्टाचार भेंट कर भारतीय संस्कृति को आहत करने वाले प्रामाणिक कारण युवा वर्ग में नशाखोरी, अशिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति उदासीनता और उसके दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए गंभीर चर्चा की और सांस्कृतिक उन्नयन की रूपरेखा को चिन्हित कर मार्गदर्शित किया।
चर्चा में भारत के विभिन्न प्रदेश से आये सदस्यों ने शिरकत की जिसने प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश से आये वरिष्ठ उद्योगपति श्री मनीष शर्मा, श्री राजीव शर्मा, श्री वीरेंद्र सिंह दरबार, राजस्थान से पर्यटन प्रकोष्ठ के श्री अरविंद पुरोहित, नई दिल्ली से श्री संदीप गोयल, पंजाब से श्री असीम थापर ने पुष्पगुच्छ और शाल से माननीय महामहिम का स्वागत किया ।

Comments are closed.