आदर्श केंद्र बनाने के लिए आयुक्त ने ली बैठक, शहर में कुल 1630 मतदान केंद्र

Commissioner took meeting to make ideal center, total 1630 polling centers in the city
Commissioner took meeting to make ideal center, total 1630 polling centers in the city
Commissioner took meeting to make ideal center, total 1630 polling centers in the city
Commissioner took meeting to make ideal center, total 1630 polling centers in the city

इन्दौर। मतदान को लेकर जिले में हर दिन निर्वाचन अधिकारी निरीक्षण, बैठकों के साथ जरूरी कार्य के लिए निर्देश जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को दे रहे हैं। शहर में नगर निगम मतदान केंद्र पर सारी सुविधाएं जुटाने के लिए कई दिनों से रंग रोगन के साथ, रेंप, फर्नीचर, बिजली, पानी, टैंट जैसे कार्य कर रहा है। पहली बार 3 आर के तहत केंद्रों पर व्यवस्था होगी। शहर में 5 केंद्रों पर जीरो वेस्ट के साथ वेस्ट से बनी सामग्री से आकर्षक साज सज्जा की जा रही है। आयुक्त ने कल कई केंद्रों पर दौरा भी किया।

आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शहर के विभिन्न स्थानो में 3 आर सिद्धांत (रीयूज, रीडयूज, रीसायकिल) के तहत किये गये, कार्यो के साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में इंदौर शहर में पहली बार मतदान केन्द्रो पर 3 आर सिद्धांत (रीयूज, रीडयूज, रीसायकिल) के तहत अनुपयोगी सामग्री से शहर के 5 आदर्श मतदान केन्द्रो को जीरो वेस्ट केन्द्र बनाने के साथ ही वेस्ट सामग्री से ही मतदान केन्द्र की आकर्षक साज-सज्जा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

Also Read – 708 पिंक मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे

आयुक्त ने बताया कि शहर में पहली बार 5 मतदान केन्द्रो पर 3 आर के तहत वेस्ट सामग्री से साज-सज्जा, सीटिंग व्यवस्था, बच्चो के लिये प्ले ग्राउण्ड, वुडन रेलिंग, सेल्फी पॉइन्ट आदि व्यवस्थाऐं की जावेगी, साथ ही मतदान केन्द्र को जीरो वेस्ट केन्द्र पर बनाया जावेगा। इसके साथ ही ऐसे मतदान केन्द्र ऐसे स्थान पर बनाये जावेगे, जहां पर ज्यादा स्पेस हो, साथ ही मतदान केन्द्र पर आने वाले मतदाताओ को 3 आर सिद्धांत (रीयूज, रीडयूज, रीसायकिल) की महत्ता भी दर्शाई जावेगी। नगर निगम शहर में आदर्श मतदान केंद्र भी बना रहा है, जिसके तहत मतदाताओं को सभी तरह की सुविधाएं दी जाएगी। पूरे शहर में करीब 1630 मतदान केंद्र है। मतदान तारीख 17 नवंबर से 3 दिन पहले अर्थात 14 नवंबर तक सारी सुविधाएं केंद्रों पर की जाएगी।

Comments are closed.