बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

के तहत महिला एवं बाल विकास तथा मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन


इंदौर  25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित वैश्विक लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा, मानवाधिकार दिवस, मिशन मानव शक्ति भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज चिमनबाग ग्राउंड में महिला एवं बाल विकास एवं गैर सरकारी संगठन मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड 57 के पार्षद श्री सुरेश टॉककलकर एवं राज्य मानवाधिकार आयोग के इंदौर मित्र श्री पराग अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विषयवस्तु से परिचय करवाया गया। उपस्थित जन को कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम 2013 के प्रमुख प्रावधानों से परिचय करवाया गया। पार्षद ने महिला संस्कृतिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। श्री पराग अग्रवाल द्वारा मानव अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण को आपस में जोड़ते हुए संवैधानिक पहलुओं से अवगत करवाया गया। संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुश्री हर्षा, शहरी परियोजना अधिकारी, सुश्री रिया जैन एवं अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ANM, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं, पर्यवेक्षक, वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। लगभग 1500 प्रतिभागियों की उपस्थिति में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। एक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में बाल विवाह के विरुद्ध शपथ एवं मानव अधिकार संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशासक डॉ. वंचना सिंह परिहार एवं मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री रिया जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रमुख एवं टीम लीडर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मानव अधिकार संरक्षण अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी करवाया गया। आभार डॉ. वंचना सिंह परिहार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र मंडलोई, श्री रवि शर्मा, श्री प्रतीक सिंह झाला, श्रीमती ममता चौधरी, सुश्री चित्र यादव, श्रीमती मीनाक्षी हरवंश , प्रशासक वन स्टॉप सेंटर महू श्रीमती वर्षा चौहान, श्री महेंद्र पाठक, मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अमित सिसोदिया के मार्गदर्शन में समस्त भारत वर्ष में संगठन की टीम कार्यरत है।
मुख्य कार्यालय प्रभारी रिया जैन, लीगल एडवाइजर ऐश्वर्य शास्त्री, जिला सचिव डॉ. समीर खान, इंदौर शहर अध्यक्ष रीना पुरोहित, शहर अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महासचिव जितेंद्र सिंह तोमर, सक्रिय सदस्य अनुराग शर्मा, नानूराम मंडावर, सोनम जैन, कुंती लोवंशी, चंपालाल परिहार, संदीप नागवंशी, अनिल खेतवास, उत्कर्ष अग्रवाल, बनवारी लाल लवंशी, जितेंद्र पाटीदार, सलमान अंसारी , भारती जायसवार, पप्पू मुवेल, रुपेश पाल, विक्रांत ओबेरॉय, खुशबू, पूजा, संतोष महाजन एवं समस्त टीम उपस्थित रही।

source – mpinfo