मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मल्हारगंज में हुई घटना पर जताई संवेदना, परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा

mohan yadav in indore
mohan yadav in indore

इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज एयरपोर्ट पर मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना के मृतक अंकित राठौर के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक की पत्नी खुशबू राठौर को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

Comments are closed.