सांड ने किया हमला , किसान की मौत

Bull attacked, farmer died
Bull attacked, farmer died

इंदौर। खुडैल क्षेत्र में एक किसान की देर रात बड़े अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान पर रविवार को खेत पर काम करते समय एक सांड ने हमला कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान का नाम ईश्वर सिंह पिता रामा सिंह 48 साल है। पुलिस के मुताबिक रविवार को डबल चौकी क्षेत्र में अपने खेत पर काम कर रहा था तभी एक सांड खेत में घुस आया और उसने ईश्वर सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके पेट में गंभीर चोट आई वही एक पैर भी फैक्चर हो गया।

ईश्वर सिंह को घायल देख ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। खेत से बाहर सड़क पर लाए और इंडेक्स हॉस्पिटल ले गए यहां पर हालात बिगड़ने पर उन्होंने बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सोमवार दोपहर में एमवाई लेकर आया गया रात 2:20 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ईश्वर सिंह के परिवार में उनके 5 बच्चे और पत्नी है। खुडैल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.