BRTS INDORE: बीआरटीएस में बदलाव तो स्टेशन बनाएगा प्राधिकरण

BRTS INDORE: बीआरटीएस में बदलाव तो स्टेशन बनाएगा प्राधिकरण
BRTS INDORE: बीआरटीएस में बदलाव तो स्टेशन बनाएगा प्राधिकरण

इंदौर। शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण एलआईजी से नवलखा तक किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इसे 350 करोड़ रुपए से आकार देगा। निर्माण के लिए एजेंसी फाइनल हो चुकी है। शीघ्र ही काम को भी शुरू किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की मंशा है कि ब्रिज के दौरान बेहतर ट्रेफिक के लिए बीआरटीएस को ऊपर से निकाला जा सकता है।

ऐसा होने पर नए सिरे से स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। स्टेशनों का निर्माण प्राधिकरण कर सकता है। इसके पहले प्राधिकरण निगम के साथ बैठक कर उचित निर्णय लेगा। फिलहाल, लोक निर्माण विभाग की इस योजना पर मंथन चल रहा है।

Also Read – योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का अध्ययन कराया जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

ट्रेफिक की समस्या दिनोंदिन विकराल रूप धारण कर रही है। हर साल एक लाख से अधिक दो व चार पहिया वाहन सड़क पर आ रहे हैं, जबकि सड़कें जस की तस है। कुछ सड़कों को चौड़ा किया गया है तो कुछ स्थानों पर फ्लायओवर और ओवरब्रिज बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी यातायात का सुचारू संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। आने वाले 10 सालों में यातायात की स्थिति ओर भयावह हो जाएगी। ऐसे में ब्रिज ही एकमात्र साधन है, जो ट्रेफिक सुधार में मददगार बन सकते हैं।

इसी ध्येय के चलते शासन के आदेश पर लोक निर्माण विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अपने-अपने क्षेत्र में ब्रिजों का निर्माण कर रहा है। इसी बीच, कल लोक निर्माण विभाग ने एलिवेटेड ब्रिज के लिए बीआरटीएस को ऊपर से निकालने की बात कही थी। साथ ही यह भी तर्क दिया था कि बीआरटीएस ऊपर से निकालने पर वह तीन स्टेशन बनाएगा, जबकि शेष 19 स्टेशनों का काम प्राधिकरण या निगम करेगा। इस पर अध्यक्ष ने विचार करने की बात कही है।