Breaking News: ई-रिक्शा चालकों ने की हड़ताल
indore E-rickshaw drivers went on strike

इंदौर। शहर में आज से फिर ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी जिससे रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और अन्य स्थानों पर लोग परेशान हुए। पिछले दिनेां नेहरू पार्क में चालकों ने मीटिंगकर हड़ताल की रणनीति बनाई थी। करीब 7 हजार रिक्षा चालक शहर में हैं। प्रशासन ने पिछले दिनों 23 रूट तय किये थे जिसका विरोध किया जा रहा हैें। सुबह पूरे शहर से रिक्षा चालक चिमनबाग मैदान पहुंच रहे थे। यहां एक सभा होगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हड़ताल 3 दिन की बताई गई है।
जिला प्रशासन ने शहर में चल रहे 7 हजार ई-रिक्शा चालकों के लिए 23 रूट तय किए हैं। जिससे ई- रिक्शा चालक नाराज होकर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके थें। ई-रिक्शा चालक दिव्यांशु कोली ने बताया कि 28 किलोमीटर से ढ़ाई किलोमीटर तक के रुट तय हुए हैं। ऐसे में सवारियां बैठाने के चक्कर में चालक आपस में ही लडऩे लग जाते हैं और विवाद होते हैं और जिससे शहर का यातायात अस्त-व्यस्त होने का खतरा बना रहता हैं। E-rickshaw drivers went on strike
प्रशासन द्वारा तय किए गए सभी रूट पर कहीं भी ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई हैं, ऐसे में सड़क पर जहां भी सवारी हाथ दे देंगी वहीं से उसे उन्हें बैठाना पड़ता। आज से तीन दिन तक हड़ताल रहेगी। सुबह रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, राजबाड़ा, एमवाय अस्पताल सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर सवारियां परेशान हुईं। इधर बताया गया है कि पिछले कुछ साल में शहर मे ंतेजी से ई-रिक्षा बढ़े हैं जिससे यातायात में काफी परेशानी होती है। कहीं भी रिक्षा खड़े हो जाते हैं और ओवर लोडिंग भी होती है। पुलिस भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
Also Read – भिक्षा वृत्ति में लगे बच्चों की जानकारी देने वाले नागरिकों को नगद ईनाम
Comments are closed.