पूर्व आईपीएस अधिकारी द्वारा लिखित पुस्तक `पोलिसिंग इन इंडिया: ट्रायल्स एंड ट्रिब्यूलेशंस’ का हुआ विमोचन 

पूर्व आईपीएस अधिकारी द्वारा लिखित पुस्तक `पोलिसिंग इन इंडिया: ट्रायल्स एंड ट्रिब्यूलेशंस' का हुआ विमोचन 

इंदौर। पूर्व आईपीएस  अधिकारी अखिलेश  झा द्वारा  लिखित पुस्तक `पोलिसिंग इन इंडिया: ट्रायल्स  एंड  ट्रिबुलेशन्स’ का विमोचन मध्य प्रदेश के पूर्व  डीजीपी एस के दास द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रबुद्ध अतिथियों तथा सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में  किया गया।  इस  अवसर  पर अपने उद्बोधन में  दास ने  कहा कि अखिलेश झा द्वारा लिखित इस  पुस्तक  में वो सभी बातें हैं जो किसी भी पुलिस अधिकारी को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते  हुए सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस किताब के माध्यम से आम व्यक्ति  भारत में  पुलिसिंग  के पीछे एक कर्तव्यनिष्ठ की संघर्षों एवं अन्य पहलुओं को जान सकेंगें।

अपने नए किताब पर प्रकाश डालते हुए हुए श्री झा ने कहा कि उनकी पुस्तक `पोलिसिंग इन इंडिया: ट्रायल्स   एंड  ट्रिबुलेशन्स’ एक पुलिस अधिकारी के कर्तव्य पथ पर चलते हुए  किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है  तथा  उन कठिनाइयों का सामना कर किस  तरह वह अधिकारी अपने कर्मपथ पर चलते हुए  अपने   `देशभक्ति – जनसेवा’ का लिया  गया प्रण पूरा करता है, इसका सारगर्भित  एवं सही वर्णन  है, जो उन्होंने एक पुलिस अधिकारी   के  रूप में अनुभव  किया।

इस पुस्तक को अपने दिवंगत पुत्र  को समर्पित  करते  हुए श्री झा ने कहा कि उनकी नयी पुस्तक   `पोलिसिंग इन इंडिया: ट्रायल्स   एंड  ट्रिबुलेशन्स’ अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है तथा इस  पुस्तक से प्राप्त रॉयल्टी का उपयोग समाज के उन गरीब बच्चों के हितों के  लिए किया जाएगा , जिनका  कोई  नहीं है और जो किसी पीड़ा से  ग्रसित हैं। झा ने  कहा कि इस  पुस्तक को  लिखने   की  प्रेरणा उन्हें  उनके  दिवंगत   पुत्र ने  दी जो ढाई वर्ष पूर्व   कोरोना महामारी में काल कवलित हो  गए।

Comments are closed.