कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. की संवेदनशील पहल पर दृष्टिहीन बालिकाओं का नव वर्ष हुआ आनंदमय

इंदौर  विगत दिवस महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने दृष्टि दिव्यांग छात्राओं की रूचि अनुसार एक जनवरी 2024 को नये साल के उपलक्ष्य पर उनकी मांग अनुसार उन्हें भोजन खिलवाए जाने के निर्देश दिए थे।

सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग संयुक्त संचालक ने बताया की उक्त निर्देशों के परिपालन में आज महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के दृष्टिहीन बच्चों ने केक काटकर नव वर्ष की शुरुआत की। विभिन्न स्टॉल के माध्यम से बच्चों को उनका मनपसंद भोजन भी खिलाया गया। सभी बच्चों ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. को आभार प्रकट करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Comments are closed.