बाइक सवार लुटेरों ने फिर तीन लोगों से मोबाइल लूटे

इंदौर। शहर में बाइक सवार लुटेरे लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अलग-अलग स्थान से लुटेरों ने तीन लोगों से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सौरभ पिता पदम चंद जैन 42 साल निवासी बृजेश्वरी पिपलियाहाना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कल रात्रि 7:50 बजे वह स्कीम नंबर 74 स्थित बुलेट केफे के सामने मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा था तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उसे धक्का देकर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। विजयनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नोट का केस दर्ज किया है इसी प्रकार फरियादी जगदीश पिता रामचंद्र प्रजापत 32 साल निवासी रूपनगर से भी मोबाइल चेन्नई की घटना हुई।
Also Read – एक माह में प्याज की कीमतें चालीस प्रतिशत तक बढ़ी, 60 रुपये तक जाएगा
फरियादी जगदीश प्रजापत ने बताया कि रात्रि 9:30 बजे वह घर के पास चौराहे पर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उसे धक्का दे दिया जिससे उसके हाथ और चेहरे पर चोट आई। बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज किया। एक अन्य घटना बालगंगा थाना क्षेत्र में हुई।
नंद बाबा कॉलोनी में रहने वाले देवी शंकर पिता रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि कल रात्रि 9:30 बजे उसने दुकान बंद की और पैदल पैदल घर जा रहा था तभी पंजाबी ढाबे के सामने पीछे से मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और धक्का देकर मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज किया।
Comments are closed.