Big News: 6 महिला जज एक साथ बर्खास्त, सेवा समाप्ति के आदेश जारी

इंदौर में पदस्थ प्रिय शर्मा भी शामिल

Big News: 6 women judges dismissed simultaneously, orders for termination of service issued
Big News: 6 women judges dismissed simultaneously, orders for termination of service issued

जबलपुर। न्यायालयीन क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 6 महिला जजों को बर्खास्त कर दिया गया है। एमपी के राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

विधि और विधायी कार्य विभाग ने हाई कोर्ट की प्रशासनिक समिति की बैठक और फुलकोर्ट मीटिंग द्वारा लिए गए फैसले के बाद कार्यवाही की है। 6 women judges dismissed simultaneously

मिली जानकारी के मुताबिक सभी महिला जज प्रोबेशन पीरियड पर थी। सभी द्वारा अपनी-अपनी परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक और सफलतापूर्वक न कर पाने के परिणाम स्वरूप यह फैसला लिया गया है।

Also Read – Mumbai Murder Case: छोटे-छोटे टुकड़े कर कुकर में उबाला फिर गटर में डाला

सेवा से पृथक करने के लिए शासन द्वारा अनुशंसा की गई थी, जिसे बाद ही सभी महिला जजों के सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए हैं। 6 women judges dismissed simultaneously

उमरिया में पदस्थ न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय व्यवहार जज सरिता चौधरी, रीवा में पदस्थ रचना अतुल कर जोशी, टीकमगढ़ में पदस्थ अदिति कुमार शर्मा, मुरैना में पदस्थ सोनाक्षी जोशी, इंदौर में पदस्थ प्रिय शर्मा और टिमरनी हरदा में पदस्थ ज्योति बरखड़े की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Comments are closed.