प्लेटफार्म और ट्रेन में रील बनाने से पहले सोच लें, जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी पड़ सकती है

Think before making a reel on the platform and train, you may have to face punishment along with fine.

इंदौर। सोश्यल मीडिया पर फालोअर्स बढाने की चाहत मेें लोग भी कुछ भी कर गुजरने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के चलतेे, अब रेलवे प्रशासन ने भी सख्त रूख अपना लिया है। इसके चलते, अब यदि कोई भी शख्स रेलवे प्लेटफार्म या ट्रेन में रील बनाता है तो उसे जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।

दरअसल, इन दिनों युवाओं ही नहीं बच्चों और बुजुर्गों में भी रील बनाने और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फालोअर्स बढाने के लिए का जुनून सा छाया हुआ है। इस जुनून में वह खुद की सुरक्षा के साथ ही आमजन की सुरक्षा से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते, आए दिन हादसे होते ही रहते हैं।

Think before making a reel on the platform and train

Also Read – Indore Metro: ऐसी दिखती है हमारी मेट्रो

कई लोग जहां चौटिल हो चुके हैें, वहीं कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है। हालात यह है कि लोग रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म या चलती ट्रेन में अक्सर लोग वीडियो और रील बनाने के लिए न केेवल डांस और उलूल-जुलूल हरकतें करते हैं बल्कि, रेल यात्रियों से फ्रेंक करने से भी बाज नहीं आते। आरपीएफ के मुताबिक, इस तरह की हरकतें रेलवे एक्ट में अपराध हैं। इसी के चलते अब रेेलवे प्रशासन ने सख्ती करने का निर्णय लिया है। 

वीडियो वायरल होने पर जागे अधिकारी…

हाल ही में, गुजराती परिवार का रतलाम रेलवे स्टेशन पर गरबा खेलते वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और चलती ट्रेन में वीडियो और रील बनाने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बाद, आरपीएफ के जवान प्रतिबंधित क्षेत्र में नजर बनाए रखेंगे। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो या रील बनाते पकड़ा जाता है तो आरपीएफ जवानों व्दारा पहली बार समझाया जाएगा, नहीं माने तो जुर्माना लगाया जाएगा और फिर भी नहीं माने तो सजा तय है। मतलब जेल जाना पड़ सकता है।

Comments are closed.