अभिभाषक ने मंत्री सिलावट को सौंपा मांग पत्र

अभिभाषक ने मंत्री सिलावट को सौंपा मांग पत्र

सांवेर। अभिभाषक संघ द्वारा सभाकक्ष में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का संघ के अध्यक्ष जैन, वरिष्ठ अभिभाषक, एम.एल. कोठारी, आर एस पटेल, नरेंद्र जोशी, करण सोलंकी,ने स्वागत किया। सचिव यादव व्दारा संघ की ओर से मांग पत्र दिया गया जिसमें बताया कि  सांवेर में न्यायालय के नवीन न्यायालय भवन के निर्मित किये जाने के सम्बन्ध में न्यायालय को आवंटित शासकीय भूमि पर तीन मंजिला न्यायालय भवन निर्मित किये जाने का साईड प्लान तैयार हो चुका है।

न्यायालय भवन के साथ चेम्बर बनाना अतिआवश्यक है उसके निर्माण के लिये शासन से 60 लाख की राशि उप्लब्ध कराने हेतु मंत्री सिलावट से धनराशि दिलाने की मांग की। उक्त राशि की व्यवस्था कर पाना अभिभाषकगण के सामर्थ में नहीं है। इसलिए समस्त अभिभाषकगण उक्त राशि हेतु म.प्र. शासन की सहायता चाहते है। मंत्री सिलावट ने अभिभाषकों को आश्व्त किया की शासन से चेम्बर बनाने की धनराशी उपल्बध कराने की पुरी कोशिश करेंगे।

Comments are closed.