Accident: महिला सफाई कर्मी को कार ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर। आज सुबह अहिल्या आश्रम के सामने सफाई कर रही है एक महिला कर्मचारी को तेज रफ्तार में दौड़ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला कई फीट दूर जाकर गिरी जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद नगर निगम के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्होंने चक्का जाम कर दिया।
सदर बाजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना वार्ड क्रमांक 57 की है। यहां लता पति शेर गौहर निवासी कमाटीपुरा सड़क पर सफाई कर रही थी तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी यहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिसमें महिला को टक्कर मारती हुई वह सड़क किनारे घुस गई। हादसे में लता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नगर निगम के वायरलेस सेट पर जैसे ही लता की मौत की सूचना आई यहां नगर निगम के अन्य सफाई कर्मी बड़ी संख्या में पहुंचे उन्होंने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझे देकर चक्का जाम खत्म करवाया। बताते हैं कि सफाई कर्मियों ने ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव की बात भी कहीं। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Comments are closed.