कमिश्नर-कलेक्टर के आतिथ्य में एमवाय अस्पताल को दान किए एसी

इंदौर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जनभागीदारी से मदद करने की पहल जारी है। आज कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आतिथ्य में इब्राहीम हाजी हबीब सुपेड़ीवाला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एमवाय अस्पताल को 11 एसी दान किये गये। इस दौरान शहर काजी मुहम्मद इशरत अली भी मौजूद थे। ट्रस्ट द्वारा एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर को 11 एसी सौंपे गये।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा की जा रही मदद सराहनीय है। शहर की और संस्थाओं को भी मरीजों के हित में मदद करना चाहिये। उन्होंने कहा कि एमवाय अस्पताल में एसी लगने पर मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी और उन्हें परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा।
Also Read – सीधी कांड: निर्दोष मुख्यमंत्री का प्रायश्चित
Comments are closed.