सिवनी में लगभग 50 मवेशी मृत अवस्था मे मिले

About 50 cattle found dead in Seoni
About 50 cattle found dead in Seoni

सिवनी । जिले के धनोरा और धूमा थाना क्षेत्र में लगभग 50 मवेशी मृत अवस्था मे मिले हैं। जहां धनोरा थाने के सुनवारा चौकी अंतर्गत दोन्दावानी पिंडरई के समीप बेनगंगा नदी में 22 मवेशी और धूमा थाना क्षेत्र में 28 मवेशियों के शव मिले हैं। इनमें से कुछ मवेशियों के गले रेते गए हैं, तो कुछ के अंग काटे गए हैं। इसके बाद गुरुवार को कलेक्टर क्षितिज सिंघल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे और जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय कुछ लोग पिंडारई ग्राम के समीप बैनगंगा नदी के पास गए थे। जिन्हें कुछ मवेशियों के शव दिखाई दिए, जिसकी जानकारी लोगों ने धनोरा पुलिस और सुनवारा पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही धनौरा, सुनवारा और पलारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां उन्हें कुछ मवेशियों के शव मिले।

जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में मृत मिले मवेशियों के शव को रस्सी से बांध कर बाहर निकालने काम रात तक चला। वहीं धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरतला के जंगल में भी 28 मवेशी मिले थे। जहां पशु चिकित्सकों को बुलवाकर पंचनामा बनाया गया। और मवेशियों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें दफनाने की कार्रवाई की। गुरुवार को भी कुछ मवेशी मिले हैं।

Also Read – प्रदेश में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा

धूमा थाना क्षेत्र के जंगल और धनोरा थाना क्षेत्र के बेनगंगा नदी के समीप मृत मिली 50 मवेशियों में से कुछ मवेशियों की हत्या गला रेतकर की गई। कुछ के शरीर के अंग काटे गए हैं। जिसमें उनके पैर शव के साथ नहीं मिले हैं। इस मामले में क्षेत्र के सुनवारा निवासी सुजीत मिश्रा, राम नरेश राय सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में पहली बार हुई है। गांव के लोगों के अनुसार आसपास के गांव से मवेशियों के शव नदी में बहकर आए हैं। इस मामले में पुलिस प्रशासन को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। About 50 cattle found dead in Seoni

एसपी को मवेशी तस्करों पर शक

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है मवेशी तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां से भी मवेशियों की तस्करी की सूचना मिलती, वहां संबंधित थाने की पुलिस पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। संभावना है कि मवेशी तस्करी करने वाले तस्करों ने पकड़े जाने के डर से मवेशियों को नदी में बहाया हो। इस मामले में हर पहलू पर नजर रख सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। धनोरा, धूमा,पलारी में मामला पंजीबद्ध किया गया है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों ने यह कृत्य किया है। 28 मवेशी धूमा थाना क्षेत्र में और 22 मवेशी धनोरा थाना अंतर्गत मिले हैं।

कलेक्टर बोले-सभी विभाग जांच में जुटे-सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल का कहना है कि पुलिस और पीठासीन के सभी विभाग इसमें जुटे हुए हैं और जांच कर रहे हैं। शीघ्र पता कर लिया जाएगा कि घटना के पीछे कौन है। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम कार्यालय भेजी जानकारी- भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे का कहना है कि इस बात की जानकारी भोपाल मुख्यमंत्री कार्यालय में दे दी गई। अधिकारियों से बात की गई है। जहां इस मामले में संलिप्त लोगों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है।

हिंदूवादी संगठनों ने दिया धरना

मवेशियों की हत्या के मामले में गुरुवार को सुनवारा, मझगंवा में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह सहित कई लोग शामिल हुए। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। सिवनी विधायक दिनेश राय ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

source – ems

Comments are closed.