अनोखी कार कावड़:: मां नर्मदा के जल से महाकाल का अभिषेक

जगह-जगह स्वागत, हर हर महादेव बाबा महाकाल का जय घोष के साथ 6 घंटे में कारवां पहुंचा उज्जैन

kawad yatra news
kawad yatra news

इंदौर | सावन के महीने में कावड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से अत्यधिक पुण्य लाभ होता है इंदौर से श्री वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज संघ के द्वारा कार कावड़ यात्रा निकाली गई जो बाबा महाकाल के दरबार में नर्मदा के जल से अभिषेक के बाद संपन्न हुई राह में हर हर महादेव और जय जय महाकाल का जयघोष होता रहा अनेक स्थानों पर भक्तों का स्वागत सत्कार भी किया गया, kawad yatra news

इंदौर में पश्चिम क्षेत्र पवन टेकरी हनुमान मंदिर सुपर कॉरिडोर स्थित जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य मंदिर से कार कावड़ यात्रा श्री वैष्णव बैरागी समाज संघ इंदौर ने निकाली इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कोटा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल दवे, पंयोगेंद्र महंत ( पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश सरकार) के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु इंदौर से बाबा महाकाल के दरबार में कार व दो पहिया वाहनों के काफिले से रवाना हुए इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों पर होते हुए मरीमाता चौराहे से उज्जैन के लिए काफिला 10:00 बजे रवाना हुआ इससे पहले हनुमान मंदिर पवन टेकरी पर पूजन अभिषेक किया गया।

श्री वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज संघ के प्रकाश वैष्णव कृष्ण दास बैरागी प्रशांत महंत बंटी बैरागी ने बताया कि शाम 4:00 बजे बाबा महाकाल के दरबार में मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया गया। अनंत महंत ने बताया कि कर कावड़ यात्रा में कावड़ एक ही होती है जो पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालु कुछ दूर हाथों में उठाकर पैदल चलते हैं फिर कावड़ को कार के ऊपर बांधकर निकाला जाता है।

Comments are closed.