अ.भा. षष्ठम परिचय सम्मेलन सम्पन्न


इन्दौर ( जितेन्द्र नायक) । मां अहिल्या नगरी में श्री दामोदर वंशीय क्षत्रिय जूना गुजराती दर्जी समाज इन्दौर की प्रगति शील संस्था श्री दामोदर सेवा मंडल द्वारा परिचय सम्मेलन मध्य प्रदेश राज्य सिलाई कला मंडल के अध्यक्ष मनोहर लाल महेश्वरी (कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन)के मुख्य अतिथि में एवं मध्य प्रदेश राज्य सिलाई कला मंडल के सदस्य सुरेश महेश्वरी एवं मांगीलाल सोलंकी के विशेष अतिथि तथा श्री टेकचन्दजी महाराज ट्रस्ट कडछा के सचिव नरेंद्र परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। षष्ठम अ.भा. परिचय सम्मेलन का आयोजन 7 जनवरी 2024 को इन्दौर में आयोजित किया गया उक्त जानकारी देते हुए संस्था के प्रचार मंत्री नरेन्द्र पंवार (एड.) ने बताया कि मडल के अध्यक्ष दिनेश पंवार के मार्गदर्शन में षष्ठम अ.भा. परिचय सम्मेलन आयोजित वीर वीरेन्द्र गार्डन स्कीम न 71 में
प्रातः 9 बजे किया गया ।जिसमें सर्वप्रथम आराध्या गुरुदेव श्री टेकचंद जी महाराज के चित्र पर कमकुम तिलक एवं दीप प्रज्वलन आयोजन आरंभ हुआ । सचिव अशोक नायक ने बताया कि अ.भा. युवक – युवती परिचय सम्मेलन में म.प्र. गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, छतीसगढ़ के एक हजार से अधिक समाजजनों ने भाग‌ लिया । कोषाध्यक्ष शिवशंकर मकवना ने बताया कि परिचय सम्मेलन में शामिल प्रविष्ठयों का एक सग्रहणीय परिचय स्मारिका प्रयास गठबंधन का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया । इस अवसर पर मंच से युवक-युवती ने अपना परिचय दिया एवं जीवनसाथी की तलाश शुरू की । अवसर पर अनेक अभिभावकों ने एक दूसरे से वार्तालाप किया अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारी गोपालकृष्ण चावड़ा, घनश्याम परमार महेश चावड़ा, नरेन्द्र पंवार (एड.) अजय सोलंकी, राजेन्द्र जाधव, डॉ. आर आर सोलंकी, ओमप्रकाश गेहलोत, सूरज सोलंकी, संतोष गोयल, नरेन्द्र बजाज, सुरेश चावड़ा, पवन नायक एवं जितेन्द्र परमार ने किया। मंडल के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सोलंकी कैलाश गोयल ओम प्रकाश सारंग श्री कृष्ण गोयल शंकर लाल गोयल ठक्कर अशोक पटेल नागेश्वर सोनगरा सुरेश परमार मिनी पहलवान सहित प्रकाश पवार नारायण गहलोत गोपाल सोलंकी जयप्रकाश परमार महेश चौहान बालमुकुंद चौहान सुशिलाबेन पवार मनीषा सोलंकी सुरेंद्र गोयल छगनलाल डाबी नरेंद्र सोलंकी सोहनलाल परमार गिरधारी लाल परमार एवं समाज के सजक प्रहरी सुरेश परमार राधेश्याम परिहार जितेंद्र नायक एवं संतोष सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुनीता सोलंकी एवं कुमारी शिवानी मकवाना एवं नरेंद्र परमार ने किया।

Comments are closed.