जनसुनवाई में आई वृद्ध महिला से कक्ष से बाहर आकर मिले कुल 65 आवेदन का निराकरण

पेंशन समय पर जारी नही करने पर स्थापना प्रभारी अधीक्षक निंलबित।

jansunwai indore
jansunwai indore

इंदौर आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में आज जनसुनवाई की गई। उक्त क्रम में आज निगमायुक्त द्वारा स्वंय अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो को तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान आयुक्त वर्मा के समक्ष विद्युत विभाग में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त उमेश मंगेश ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी 2025 को मैं सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी आज दिनांत तक पेंशन जारी नही की गई, जिससे मुझे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड रहा है, इस पर आयुक्त वर्मा द्वारा उक्त स्थिति के संबंध में विभाग स्तर से जानकारी प्राप्त किये जाने पर प्रथम दृष्टया विद्युत विभाग अंतर्गत कार्यरत स्थाई कर्मचारी नितिन देशमुख प्रभारी अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त कम्रचारी उमेश मंगेश का पेंशन संबंधी प्रकरण विलंबता से प्रस्तुत किये जाने संबंधी स्थिति प्रकाशन में आई, इस पर आयुक्त वर्मा द्वारा कार्य के प्रति लारवाही करने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणो में त्वरित कार्यवाही नही करने पर स्थाई कर्मचारी नितिन देशमुख प्रभारी अधीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाकर, विभागीय जांच के निर्देश दिये गये। साथ ही आवेदनकर्ता उमेश मंगेश की पेंशन संबंधित कार्यवाही के शीघ्र निराकरण के संबंधित को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही आज जनसुनवाई के दौरान सुदामा नगर से वृद्ध महिला अपनी शिकायत लेकर जब आयुक्त कार्यालय के बाहर पहुंची, किंतु घुटनो में दर्द के कारण आयुक्त कार्यालय की सीढियां चढने में असमर्थ थी, इसकी जानकारी आयुक्त महोदय को मिलने पर आयुक्त वर्मा स्वंय आवेदनकर्ता वृद्ध महिला के पास कक्ष से बाहर आए और उसकी समस्या सुनी व समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश दिये गये, साथ ही आयुक्त कार्यालय की दोनो सीढियों पर रैम्प नही होने पर तत्काल रैम्प बनाने के निर्देश दिये, इस पर झोन क्रमांक 03 द्वारा निर्देश के पश्चात ही रैम्प निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की गई, जन सुनवाई के दौरान नागरिको द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग, सीवरेज विभाग, जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागो के 65 आवेदन आयुक्त महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये गये, आयुक्त द्वारा नागरिको को समक्ष में सुना गया तथा प्राप्त आवेदन को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Comments are closed.