2,000 किलोग्राम टमाटर ले जा रहे वाहन को लूट लिया, एक दंपत्ति गिरफ्तार

Vehicle carrying 2,000 kg tomatoes looted, a couple arrested
Vehicle carrying 2,000 kg tomatoes looted, a couple arrested

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन में दर्ज टमाटर लूट मामले में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार जोड़े की पहचान भास्कर और उसकी पत्नी सिंधुजा के रूप में हुई है। मामले में रॉकी, कुमार और महेश की तलाश जारी है। घटना 8 जुलाई को हुई थी। बदमाशों ने बेंगलुरु में किसान को धमकी देकर 2,000 किलोग्राम टमाटर ले जा रहे वाहन को लूट लिया था। किसान चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर शहर से कोलार बाजार में टमाटर ले जा रहा था। Vehicle carrying 2000 kg tomatoes looted

Also Read – मृत व्हेल की अंतड़ियों से कुछ ऐसा मिल गया, जिसने उन्हें हक्का-बक्का कर दिया

टमाटरों पर नजर पड़ने के बाद बदमाशों के गिरोह ने गाड़ी का पीछा किया था। उन्होंने वाहन को रोक कर बोलेरो मालवाहक वाहन के किसान और चालक के साथ मारपीट की और आरोप लगाया कि उनके वाहन को टक्कर मार दी गई है।

उन्होंने उनसे पैसों की मांग की थी और बाद में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। वे किसान के साथ मालवाहक वाहन में सवार हुए थे। Vehicle carrying 2000 kg tomatoes looted बाद में बदमाशों ने किसान को जबरदस्ती गाड़ी से बाहर धकेल देकर टमाटर लदी गाड़ी लेकर चले गए। आरएमसी यार्ड पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए और सुराग जुटाए। tomatoes looted

आरोपी दंपत्ति वाहन लेकर चेन्नई गए थे और वहां टमाटर बेचे थे। उन्होंने वाहन को पीन्या और बेंगलुरु के पास पार्क किया था और दूसरे वाहन में भाग गए थे, इसमें पंजीकरण नंबर प्लेट नहीं थी। गौरतलब है कि कर्नाटक में टमाटर की कीमतें 120 से 150 रुपये तक पहुंच गई हैं। किसानों को टमाटर की फसल की रखवाली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। tomatoes looted

 

Source – EMS

Comments are closed.