पोरवाल महिला महासभा द्वारा तुसली विवाह, अन्नकूट व कीर्तन का भव्य आयोजन

नाहरगढ़ :- अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा मध्यप्रदेश इकाई द्वारा देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर कई स्थानों पर तुलसीजी व शालीग्राम विवाह, अन्नकूट का भव्य आयोजन किया गया!
इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुवे अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा के मध्यप्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया, प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा ने बताया की दीपावली के पश्चात देवोत्थान एकादशी के पुण्य अवसर पर तुलसी शालीग्राम विवाह, छप्पन भोग,कीर्तन, अन्नकूट कान्हाजी की परिक्रमा,दीप उत्सव, गौमाता का पूजन,कान्हाजी क़ो हल्दी व मेहंदी लगाकर परिक्रमा व कई गतिविधिया महासभा के आव्हान पर पुरे प्रदेश मे मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास, इंदौर, उन्हेंल, नागदा, ताल, रतलाम, जावरा, महिदपुर रोड, भवानीमंडी,आलोट, गरोठ, भानपुरा, सुवसरा,शामगढ़, सीतामऊ,झालरापाटन पाटन,रामपुरा, कुकड़ेश्वर, मनासा, पिपलिया मंडी सहित कई स्थानों पर कि गईं !
