3 लाख रुपए किलो का आम खाओगे…!
मध्यप्रदेश में यहां होती है खेती, सुरक्षा देख चौंक जाएंगे!

आम के शौकिनों को शायद ही मालूम हो कि मध्यप्रदेश के एक जिले में एक किलो आम की कीमत करीब तीन लाख रुपए है। आम का नाम है ‘मियाजाकी’। जबलपुर से महज 25 किलोमीटर दूर हिनौता गांव के एक बागान में उगने वाले इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन लाख रुपए के लगभग बताई जा रही है।
गौरतलब है कि इस आम को मूल रुप से जापान की विरासत के तौर पर देखा जाता है इसका स्वाद लाजवाब है और रंगत देखने लायक है। $कुछ लोग तो मजाक में इस आम को खाने के लिए बैंक से लोन तक लेने की बाते करते है। हिनौता गांव में श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्महाउस में इस आम की $फार्मिंग होती है इसकी सुरक्षा के लिए लगभग ३ खूंखार देसी श्वान और १७ से ज्यादा जर्मन शेफर्ड रखे गये है चारों ओर कैमरों से फार्म की निगरानी की जाती है। वहीं गार्ड्स की एक विशेष टीम दिन रात हथियारों और रोशनी के साथ पहरा भी देती है। miyazaki mango

इस 4 एकड़ में फैले जादुई बागान के मालिक संकल्प परिहार और उनकी पत्नी रानी सिंह परिहार हैं। उनके पास न सिर्फ मियाजाकी, बल्कि दुनिया भर की बेहतरीन वैरायटी का संग्रह है जिसमे अमेरिका ब्लैक मैंगो और सेंसेशन, अफगानिस्तान नूरजहां, मलेशिया का जंबो ग्रीन इसके अलावा दशहरी और फेमस लंगड़ा जैसे देशी आमों की भी लंबी रेंज है। इस पूरे फार्म में रसायनों का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता केवल ऑर्गेनिक खाद ही दी जाती है। इस लग्जरी आम को अब पूरी दुनिया मे प्रसिद्धि मिल रही है।
