मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ जैन

महाराष्ट्र का ऐतिहासिक शहर पुणे जो अपनी कला और संस्कृति के लिये विशेष स्थान रखता है।
पुणे में 25 और 26 नवंबर को दकनी अदब फाउंडेशन, द्वारा दो दिवसीय आयोजन डेक्कन लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
डेक्कन लिटरेचर फेस्टिवल विगत वर्षों से भारत के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
इस आयोजन में प्रतिवर्ष साहित्य, कला ,संस्कृति और पत्रकारिता जगत की जानी मानी हस्तियां शिरकत करती रहीं हैं। इस वर्ष यह आयोजन बालगंधर्व रंग मंदिर पुणे में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व साहित्यकार डॉ शोभा जैन द्वारा किया जावेगा।
आयोजन के सत्र शब्द संवाद : समकालीन हिंदी साहित्य पर डॉ शोभा जैन से चर्चा करेंगे ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व सहायक निदेशक डॉ सुनील देवधर, पुणे।
साहित्य कला और संस्कृति के साथ हिंदी, मराठी और उर्दू के अद्भुत संगम के साथ इस आयोजन में विमर्श होगा भाषा और समकालीन साहित्य पर।