Pushya Nakshatra 2023: Mahamuhurta for purchase, Ravi Pushya Nakshatra and Sarvartha Siddhi Yoga also
Pushya Nakshatra 2023 इंदौर। इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन है और रविवार को तो शापिंग के लिए इंदौर के बाजार में सुपर संडे जैसा माहौल बन गया है। सोना-चांदी, भूमि, वाहन, भवन इलेक्ट्रानिक्स, टू व्हीलर आदि खरीदने का जमकर माहौल बन गया है। पूरे बाजार रोशने से जगमग हो गये हैं। शनिवार और रविवार को ही लगभग दीपावली की शापिंग शहरवासी कर लेंगे।
शनिवार और रविवार इन दो दिनों में शनिवार को सुबह ७.५८ से पुष्य नक्षत्र शुरु हो जाएगा वह रविवार को १०.३० बजे तक रहेगा। इस बार त्रि-पुष्कर योग एवं रवि योग भी बन रहा जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।
Also Read – karwa chauth 2023: इस तरह करे करवा चौथ व्रत, मिलेगा बहुत बड़ा पुण्य, क्या है शुभ मुहूर्त ज्योतिषों का मानना है कि इस दिन 4 नवंबर 4 नवंबर शनिवार के दिन प्रात: 7.57 से 9.21 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.07 से 1.31 तक चर का चौघड़िया रहेगा । दोपहर 1.32 से 2.54 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.55 से 4.18 तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। 5 नवंबर 5 नवंबर रविवार की प्रात: 7.58 से 9.21 तक चर का चौघड़िया रहेगा। प्रात 9.22 से 10.44 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। Pushya Nakshatra 2023
इस दिन बहीखाते, नये कपड़े, बर्तन, सोना चांदी और नये वाहन खरीदने का मुहूर्त भी शानदार बन रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस विभाग भी मुस्तैद है कुछ इलाकों में तो गाड़ियों की इंट्री भी बंद कर दी गई है भीड़ को देखते हुए बड़े वाहन पूर्णत: प्रतिबंध कर दिये गये हैं।
रविवार को जमकर खरीदी होगी
इस बार का रविवार सुपर संडे माना जा रहा है दुकानदारों में काफी उत्साह है एक तो दीपावली के एक सप्ताह पहले आने वाला रविवार जमकर व्यापार करवाता है। बाजारों में विभिन्न तरह की सजावट कर ग्राहकों को लुभाने का पूरा इंतजाम किया गया है। कपड़ों से लेकर खाने पीने की सभी दुकानें सजकर तैयार है।